Hazaribagh News: पुलिस ने ढोल बजाकर तीन फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तिहार
-1024x614.jpeg)
बड़कागांव: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए।मामले को लेकर बड़कागांव का थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या – 60/24 एवं 65/24 में फिरार अभियुक्त गुड्डु गंझू उर्फ लंगड़ा पिता – सुखलाल गंझू , मुकेश गंझू पिता – रथों गंझू एवं तेली गंझू पिता स्वर्गीय नकल गंझू तीनों ग्राम देवगढ़ के घर पर एवं चौक – चौराहे पर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार को विधिवत ढोल बजाकर सहज दृश्य स्थान पर चिपकाया गया।इश्तिहार चिपकाने में मुख्य रूप से एएसआई राकेश खवास एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

