Koderma News: हल्की बारिश में नदी बनी झुमरी तिलैया-हीरोडीह मुख्य आरईओ सड़क, राहगीर परेशान

कोडरमा जिले के कन्दरपडीह में नाली के अभाव और हल्की बारिश के कारण झुमरी तिलैया-हीरोडीह मुख्य आरईओ सड़क जलमग्न हो गई है। सड़क पर पानी बहने से स्कूली बच्चों, यात्रियों और दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोडरमा: झुमरी तिलैया हीरोडीह स्टेशन का मुख्य आर ई ओ सड़क कन्दरपडीह में हल्की बारिश होने से यह सड़क नदी का रुप ले लेती है। सड़क के बीचों बीच नदी की धार की तरह पानी बहता जिससे राहगीरों और स्कूली छात्र छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के किनारे नाली नहीं होना एवं सभी घरों का पानी रोड़ पर छोड़े जाने के कारण हल्की-फुल्की बारिश होने पर यह सड़क नदी में तब्दील हो जाती है।
पीसीसी सड़क पर पानी का बहाव होने लगता है। यह सड़क हीरोडीह रेलवे स्टेशन से झुमरी तिलैया बाजार एवं जिला मुख्यालय जोड़ने की मुख्य सड़क है। यह सड़क जयनगर प्रखंड के दर्जनों पंचायतों के अलावा बरकट्ठा एवं बरही प्रखंड के दर्जनों गांवों को झुमरी तिलैया से जोड़ती है। दीगर बात है की आम लोगों की इस परेशानी और फजीहत से विभागीय अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पडता है।


