Deoghar News: पहली सोमवारी पर मधुपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव

देवघर: मधुपुर सावन महीने के पहली सोमवारी को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी।सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।जो शाम तक जारी रहा।
शहर के वाहे गुरु शिव मंदिर,गिरि शिव मंदिर,श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी,चांदवारी शिव मंदिर,गडि़या शिव मंदिर, शेखपुरा,लालगढ़,सपाहा शिव मंदिर, राम कृष्ण विवेकानंद मठ शिव मंदिर, पिपरसोल स्थित बाबा दुबे मन्दिर में सोमवारी को लेकर उत्साह का नजारा देखने को मिला।
वही हिंदू धर्म में सावन मास के साथ ही इसके सोमवार का भी विशेष महत्व होता है.इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.सावन शुरू होते ही मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा.सावन के पहले दिन सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया।वही लोगों ने घर पर ही भगवान शिव कि विधि विधान से पूजा की।गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार दिन शिवलिंगों का दूध,जल से अभिषेक किया गया।शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक,धतूरे से सजाकर महाआरती की गई।इस दौरान मंदिरों में घंटी से भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।


