Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच

बाघमारा: धनबाद में कोयला चोरी, अवैध परिवहन और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा भारत सरकार की “ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर कोयला-लदे वाहनों की सघन जांच की गई तथा उनके दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच एवं सत्यापन का विवरण:
एरिया-01 (बरोरा): आर/स्टोर ट्रांसपोर्टिंग रूट पर 36 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 09 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-03 (गोविंदपुर): हायर्ड पैच, NAKC हायर्ड पैच एवं गोविंदपुर रेलवे साइडिंग क्षेत्र में 19 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 19 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-04 (कतरास): TCC चेक पोस्ट एवं OB कोल डंप क्षेत्र में 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-05 (सिजुआ): TMC एवं SBC चेक पोस्ट क्षेत्र में 47 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 22 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं दस्तावेज सही पाए गए।
एरिया-06 (धनसार): KDS(K) रेलवे साइडिंग एवं ऐना चेक पोस्ट पर 32 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 32 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-07 (पुटकी): NCD ट्रांसपोर्टिंग रूट पर 10 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई तथा सभी 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-09 (बस्ताकोला): राजापुर चेक पोस्ट पर 20 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 20 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-10 (जेलगोड़ा): बनियाहीर क्षेत्र में 19 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 19 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-11 (भौरा): बिरसा ब्रिज चेक पोस्ट के समीप 09 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-BK-II (बाघमारा): बसंती चौक बैरियर के समीप 15 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 05 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
MNDP (वाशरी): मुनीडीह प्रोजेक्ट मुख्य द्वार पर 04 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी प्रकार की दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।


