Koderma News: जयनगर में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कोडरमा: सबकी योजना, सबका विकास योजना अभियान अंतर्गत जयनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में ग्राम विकास योजना बनाने को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। 24 जुलाई से शुरू हुए उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों के 138 जीपीएफटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रशिक्षक के तौर पर पंचायती राज विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार, लक्ष्मण यादव तथा सीएसओ नुनेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से जीपीडीपी बनाने से संबंधित बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने में पंचायत के सहजकर्ता दल का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्हें प्रशिक्षण मिलने से गांव में जीपीडीपी बनाने में अपना बेहतर योगदान देगा। उन्होंने कहा वे अपने पंचायत में आगामी वित्तीय वर्ष का जीपीडीपी को और बेहतर ढंग से बनाने में अपनी भूमिका यदा करेंगे। मौके पर प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार आदि मौजूद थे।


