नदियों का दोहन जोरों पर…

रांची: अवैध बालू खनन में पुलिस हस्तक्षेप पर रोक के बाद सिल्ली इलाके में बालू माफिया पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं। इलाके के बालू वाले स्थानों पर नदियों का दोहन जोरों पर है। राढू नदी पर श्यामनगर पूल के ठीक नीचे ही सरेआम नदी के भीतर जेसीबी मशीन लगा कर बालू को आनन फानन में ट्रैक्टरों पर लोड किया जा रहा है। इन टैक्टरों के माध्यम से बालू आसपास के इलाकों में डंप किया जा रहा है। डंपिंग स्थान से इन्हें बड़ी गाडियों पर लाद कर रांची व अन्य शहरों में धड़ल्ले से पहुंचाया जा रहा है। इस काम में हर दिन दो से चार जेसीबी, करीब सौ टैक्टर, बीस ट्रक व दस हाईवा काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन पचास हजार सीएफटी बालू का दोहन हो रहा है।
टेंडर है दूसरा नदी का : सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि सप्लायर्स का किसी दूसरे नदी (स्वर्ण रेखा नदी) का टेंडर है मगर वह राढू नदी का बालू का अवैध खनन /उठाव कर रहा है जबकि रांची उपायुक्त कार्यालय से निकली आदेश के अनुसार यह अवैध है । राँची उपायुक्त के आदशानुसार सिल्ली प्रखण्ड के बंताहजाम एवं झबरी पंचायत के लिए बालूघाट श्यामनगर और नदी स्वर्ण रेखा का है
कैसे होता है काम: जेसीबी से ट्रैक्टरों पर बालू लोड करके आसपास के इलाकों में डंप कर दिया जाता है। करीब पांच से ज्यादा जगहों पर डंप किये जा रहे हैं किसी प्रकार के जांच से बचने के लिए गाडियों को गांव के भीतर-भीतर होते हुए मेन रोड पर निकल जाते है।
कई गाडियां सिल्ली होकर भी जाते देखे जाते है। बताया जाता है कि इस काम में माईनिंग विभाग के अधिकारियों की मिली भगत है।
विभाग को दी गयी सूचना: इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाईक को फोन कर के इसकी सूचना दी गई है फिर भी इस पर कोई ठोस कदम नही उठाएं गए हैं।




