Politics News: पलामू में भाजपा का विरोध प्रदर्शन,JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता पर सरकार को घेरा

पलामू : मेदिनीनगर झारखंड में jpsc,jssc हुई धांधली के खिलाफ पलामू भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन स्थानीय छवमुहन चौक पर किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार में युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है।
झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब तक कई परीक्षाओं के आवेदन छात्रों द्वारा भरवाए तो गए परंतु न तो समय पर परीक्षाए हो पाई और हुआ भी तो पेपर लीक और धांधली के कारण अब तक विवादो से घिरा रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुपी से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। न तो राज्य सरकार के पास कोई नीति है न हीं उनकी नियत है। युवा सड़कों पर हैं धरना प्रदर्शन सत्याग्रह कर रहे हैं लेकिन उनको सुनने वाला कोई भी नहीं है। जेपीएससी और जेएसएससी में हुई धांधली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल समाहरणालय परिसर में धरना देगी।
मसाल जुलूस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा नरेंद्र पांडे शिवकुमार मिश्र विजय ठाकुर अभिमन्यु तिवारी जितेंद्र तिवारी विश्वजीत पाठक विजय कुशवाहा ओम प्रकाश पप्पू सरवन गुप्ता समर्पण पाठक शुभम प्रसाद राजहंस अग्रवाल ज्योति पांडे डॉक्टर विपुल गुप्ता छोटू सिंहा गुड्डू बर्मन रमाशंकर उपाध्यक्ष विवेक चौबे नीति सिंह प्रशांत सिंह प्रधान सक्सेना वीरेंद्र प्रसाद सूरज शुक्ला प्रभात सिंह लवली गुप्ता रीना किशोर रेणु देवी मंजू गुप्ता ललित सहाय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।


