महेशपुर में टला बड़ा हादसा: SDPO विजय कुमार के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा खतरनाक ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’

पाकुड़: महेशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) विजय कुमार के सरकारी आवास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रात/सुबह करीब 10:45 बजे एक लगभग 5.5 फीट लंबा विशालकाय स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।
वफादार कुत्ते ने बचाई जान
सांप को सबसे पहले एसडीपीओ सर के पालतू कुत्ते ने देख लिया। कुत्ते ने तुरंत लगातार भौंककर सभी को खतरे से आगाह कर दिया। कुत्ते की इस वफादारी और सतर्कता के कारण समय रहते घर के सभी लोग अलर्ट हो गए।
सुरक्षित रेस्क्यू:
खतरे को भांपते हुए तुरंत वन्यजीव रक्षक (Snake Rescuer) अशरफुल शेख को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर बिना देर किए मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व बहादुरी से अत्यधिक जहरीले ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’ (जिसके फन के पीछे चश्मे का निशान होता है) को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया है।


