Ranchi News: एमएमके हाई स्कूल बरियातू में विद्यार्थियों ने बनाई पर्यावरण फ्रेंडली चित्रकारी

बरियातू स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में शिक्षिका अंजलि रावत के मार्गदर्शन में पर्यावरण फ्रेंडली चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक सामग्री से आकृतियां बनाईं।
रांची: एम.एम.के. हाई स्कूल बरियातू, पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण फ्रेंडली चित्रकारी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पेड़ों के पत्तों, टहनियों एवं प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करते हुए चार्ट पेपर पर विभिन्न पक्षियों एवं जानवरों की आकर्षक आकृतियाँ तैयार कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति से जुड़कर सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। यह संपूर्ण आयोजन वर्ग शिक्षिका अंजलि रावत के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।


