Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय का 36वां स्थापना दिवस पारंपरिक विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान में सभी शिक्षक पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विद्यालय की निरंतर प्रगति, शांति और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने अपने संदेश में कहा ,
36 वर्षों की यह यात्रा हमारे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रतीक है। रुद्राभिषेक के माध्यम से हमने विद्यालय परिवार और सभी बच्चों की सुख-समृद्धि एवं सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। हमारा संकल्प है कि हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें, ताकि हमारे विद्यार्थी समाज के अच्छे नागरिक बनें।
विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा की यह सपना जो एक छोटे से विचार से शुरू हुआ था, आज हजारों जिंदगियों को दिशा दे रहा है। शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों का विश्वास और बच्चों की मेहनत से ही यह संस्थान इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल इसी तरह ज्ञान और संस्कार की ज्योति जलाता रहे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे मिलकर विद्यालय को शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।


