Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

जमुआ: प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-01 के मुखिया आशुतोष कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक झारखंड धाम बड़ा बजरंग बली प्रांगण में की गई बैठक में जिला समन्वयक रितेश कुमार यूनिसेफ के निर्भय मोदी उपस्थित रहे बैठक में निम्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का चयन हुआ। सर्वोच्च्य न्यायालय के दिशा निर्देश के आलोक में गठित टीम पर्यटक और धार्मिक स्थल को स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए बैठक में स्थानीय दुकानदार पुजारी शामिल हुए।
बैठक हर माह में नियमित रूप से हो तथा मंदिर क्षेत्र की आवश्यक साफ सफाई हो बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा का हिसाब का ब्यौरा स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय गिरिडीह को उपलब्ध कराया जाय। कहा बैठक के चयनित सदस्यों के नाम से पंजीकृत बैंक खाता खोला जाएगा जो जरूरत पर खाते में जमा राशि से सफाई अभियान में खर्च की जाएगी कहा मंदिर आसपास के स्थाई और अस्थाई दुकानदार मंदिर के शादी विवाह मुंडन जागरण आदि अनुष्ठान वालो से कुछ राशि वसूली कर स्वच्छता के प्रति सहयोग की।
जाएगी बैठक में गठित समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुशवाहा सचिव सुभाष पंडा कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा उपाध्यक्ष मनोज पंडा प्रखंड समन्वयक अमित वर्मा जल सहिया सुलेखा कुमारी सदस्य विवेक वर्मा, संदीप वर्मा नरेश पंडा नंदकिशोर पंडा किशोरी वर्मा सहित सोलह सदस्यीय टीम बनाई गई।


