Koderma News: चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, 12 वादों का हुआ निष्पादन

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को चेक बाउंस से सम्बंधित मामलो के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में विशेष लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है।
उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। विशेष लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। विशेष लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है।
उन्होने कहा कि विशेष लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि विशेष लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। चेक बाउंस के मामलो से सम्बंधित विशेष लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया।
बेंच संख्या एक में अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी व अधिवक्ता सुमन कुमारी, बेंच संख्या दो में सिविल जज सीनियर डिवीज़न सत्यभामा कुमारी व अधिवकता रीना कुमारी, बेंच संख्या तीन में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय व अधिवक्ता शांति कुमारी, बेंच संख्या चार में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कुमार भगत व अधिवकता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या पांच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता टीनू कुमारी ने मामले की सुनवाई की। विशेष लोक अदालत में पांच बेंचो के माध्यम से कुल 12 वादो का निष्पादन किया गया एवं 20,00,000/ (बीस लाख रुपए मात्र) की वसूली की गई।


