Giridih News: सर्वोदय आश्रम रोड में जमीन विवाद को लेकर खेत में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट

सरिया: नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वोदय आश्रम रोड में जमीन विवाद मामले में एक महिला घायल हो गई जबकि दो अन्य महिलाओं सहित किसानों के साथ मारपीट की घटना का समाचार प्राप्त हुआ है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष के शिव शंकर रूपांशु (नेताजी पार्क सरिया) ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे परिवार के सदस्यों (सुनीता देवी पति स्वर्गीय शंकर मंडल, रुकमणी देवी पति बैजनाथ मंडल, आरती देवी पति शिव शंकर रूपांशु व अन्य सदस्य)के साथ सर्वोदय आश्रम रोड के पास अपने खेत में धान का बीज बोने गया था। इसी बीच राजू मंडल,मुरली मंडल, मनोज मंडल सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे तथा खेत जोतने से मना किया।
बताया कि यह खेत उनकी मां के नाम से है। इस जमीन पर लगभग 5 दशकों से जोत आबाद करते रहा है। परंतु उक्त लोग उसे पर खेती करने से मन कर रहे थे.इसी बीच उक्त लोगों द्वारा वहां खड़े उनके घर की महिलाओं की साथ लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं रुक्मिणी देवी तथा आरती देवी के साथ भी मारपीट की गई है।
इस दौरान उक्त आरोपी लोगों द्वारा महिलाओं के गले से सोने का चेन तथा सोने की अंगूठी छिनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद लोग सरिया थाना पहुंचे। जहां से इंज्यूरी कटने के बाद उचित इलाज हेतु सीएचसी बगोदर भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला के इलाज हेतु उसे इंजरी दे दिया गया है समाचार लिखे जाने तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर जांचोंपरांत कार्रवाई की जाएगी।


