Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
-1024x614.jpeg)
बोकारो: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक तस्वीर सामने आई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा ने एसआईआर प्रक्रिया में भाग लिया। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और सभी पात्र मतदाताओं से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मतदान केंद्र संख्या 319 की बीएलओ सोनाली देवी ने मौके पर ही डिजिटाइजेशन कर पूरी प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर एसआईआर अभियान में सहयोग कर रहे शिक्षक सुधांशु सिंह चौधरी (स्वयंसेवक) भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा झा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव सटीक और अद्यतन मतदाता सूची पर टिकी होती है।
इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता का यह दायित्व है कि वह समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि मैंने एसआईआर किया, आप भी करें। मौके पर डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने भी पात्र मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में शामिल हो।इस दौरान बीएलओ के कार्य में सक्रिय सहयोग कर रही प्रियंका महतो को बोकारो ब्रांड एम्बेसडर के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही एसआईआर-2026 अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रियंका महतो से अपने आस पास के अधिकाधिक युवाओं को जागरूक करने तथा क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग कर लोकतांत्रिक दायित्व निभाने का संदेश देने का आग्रह किया। एसआईआर-2026 अभियान के तहत जिला प्रशासन लगातार यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।


