Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जंगल में छापेमारी कर फर्जी एपीके फाइलों के जरिए ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिलें जब्त कर कांड संख्या 21/2026 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी कर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे  जंगल से कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारोक्ति में कहा है कि वे कस्टमरसपोर्ट.एपीके और वाईफाईएयरटेल.एपीके नामक फर्जी एपीके फाइलें भेजकर लोगों को ठगते थे। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से 10 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और 4 मोटर साइकिल जब्त किए। गिरफ़्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल (आयु लगभग 26), अशोक कुमार (आयु लगभग 24), बब्लु कुमार (आयु लगभग 26), अशोक कुमार02 (आयु लगभग 24) और बिष्णु कुमार (आयु लगभग 23) शामिल हैं। 

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार और बबलु कुमार पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। घटना के संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 21/2026 दिनांक 10.07.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच आरम्भ कर दी गयी है। छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी पुनीत नायब निरीक्षक रामेश्वर भगत एवं उनकी टीम मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More