Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद ज़िंदगी की’

साहिबगंज जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2.64 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बताया कि पहले दिन बूथ कवरेज के बाद स्वास्थ्य विभाग की 1333 टीमें छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर जाएंगी।

साहिबगंज: जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 साल तक के 2,64,166 बच्चों को पोलियो से बचाव की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी।

अभियान के लिए जिले में कुल 1411 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 85 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1248 बूथ शामिल हैं। डोर-टू-डोर कवरेज के लिए 1333 हाउस होल्डर टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा 48 मोबाइल टीमें, 1483 वैक्सीनेटर और 311 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। 

जिले में 30 चलता-फिरता बूथ भी बनाए गए हैं। कुल 2882 टीमें वैक्सीनेशन में लगाई गई हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने के लिए जिले में 3 लाख 37 हजार पोलियो डोज पहुंच चुकी है। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी प्रखंडों में माइकिंग के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और सूर्या नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सहयोग करेंगे। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More