Koderma News: चर्चित अनीश सिंह हत्याकांड, पुलिस ने एक और आरोपी को गिरिडीह से खदेड़कर पकड़ा
1-1024x614.jpeg)
कोडरमा: चर्चित अनीश सिंह हत्याकांड में मरकच्चो पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की गई उसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनीश हत्या कांड में शामिल एक आरोपी धनबाद में रह रहा है।
पुलिस धनबाद पहुंची लेकिन आरोपी को भनक लग गई और भागने लगा जिसे पीछा करते हुए गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह (उम्र 40 वर्ष पिता स्व. सुरेश सिंह), ग्राम पश्चिम मोहल्ला (प्रेम नगर) मरकच्चो निवासी के रुप में हुई है। अनीश सिंह हत्या कांड घटना में शामिल दो आरोपी ने पुलिस दबिश के कारण पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
मालूम हो कि 5 जून की रात होटल में कुछ मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर अनीश सिंह पिता स्व सुरेश सिंह को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था और 6 जून को कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनीश की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर 6 लोगों को अभियुक्त बनाया था।


