Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश

कोडरमा: इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। अध्यक्ष नवीन आर्य ने सभी रोटेरियन को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एवम सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आगामी सत्र में सेवा कार्य का संदेश दिया। कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी कोडरमा इस नए सत्र में ऐतिहासिक कार्य करेगी जिसका स्थाई प्रभाव लोगों को नजर आएगा। सचिव मोहक सुल्तानिया ने मंच संचालन किया।
वर्तमान अध्यक्ष संतोष सिन्हा नए सत्र की फर्स्ट लेडी आरती आर्य सुरेश जैन एवं 26- 27 के असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार को पुष्य गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान सत्र के अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं सचिव संदीप सिन्हा ने नए सत्र के अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि युवा जोश से भरी यह जुझारू टीम अच्छे कार्यों से रोटरी कोडरमा के नाम को और आगे बढ़ाएगी।
इस टीम को पूरा सहयोग सभी का मिलेगा। मार्ग निर्देशक रोटेरियन अजय अग्रवाल ने आज के क्लब असेंबली पर अपने अनुभव को साझा किया और कहा कि आने वाले नए सत्र मे सभी सेवा क्षेत्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सेवा के लिए कार्य करेंगे। सत्र 26- 27 के नवनियुक्त असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार ने रोटरी इंटरनेशनल सत्र 26- 27 का का थीम” क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट” पर प्रकाश डाला और कहा कि यह थीम रोटरी को अपने समुदायों और विश्व स्तर पर सार्थक स्थाई और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है।
आगामी सत्र के सभी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स एवं अध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्र के कार्य योजना एवम बजट को पेश किया। क्लब एडमिनिस्ट्रेशन के डायरेक्टर प्रवीण मोदी, सर्विस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर धर्मेंद्र प्रसाद, रोटरी फाउंडेशन के डायरेक्टर मनीष पेड़ीवाल,पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन ने अपनी योजनाओं और बजट का प्रारूप क्लब असेंबली में रखा। जुलाई माह के नए सत्र के कोषाध्यक्ष रोटेरियन सिमरनजीत सिंह ने अनोखे अंदाज में लाल कपड़े में लपेटे अपने कंप्यूटर टेबलेट से अपना बजट पेश किया। और कहा कि इस सत्र में मानवता की सेवा के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
रोटरी आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुरेश जैन रोटरी सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका रोटरी डायलिसिस सेंटर के अध्यक्ष कुमार पुजारा रोटरी सेवा निधि के डायरेक्टर सुरेश जैन आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष मार्ग निर्देशक रोटेरियन कैलाश चौधरी ने अपने सेवा क्षेत्र योजनाओं को क्लब असेंबली में रखा और कहा कि समाज के बीच सेवा की गति और आगे बढ़ेगी। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। उपाध्यक्ष सुरेश जैन सेठी अनिल खाटू वाला एवं जॉइंट सेक्रेटरी आशीष खेतान एवं रोटरी कार्य सेवा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतिक जैन पांडया आशीष छाबड़ा विवेक कुमार शैलेश दारूका आरती आर्य प्रकाश गुप्ता गौरांग पुजारा सन्नी कुमार रोटेरियन डॉ संतोष कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे हम पूरा करेंगे। सेवा ही धर्म है।
धन्यवाद ज्ञापन युवा सचिव मोहक सुल्तानिया ने दिया पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि सेवा क्षेत्र में रोटरी की ब्रांड वैल्यू पूरी दुनिया में सर्वोपरि है। इस मौके पर रोटेरियन दीपक छाबड़ा सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


