Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
-1024x614.jpeg)
जयनगर: थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति कि बैठक उप प्रमुख राजनारायण सिंह कि अध्यक्षता में हुई। संचालन समाजसेवी शिवशंकर वर्णवाल ने किया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि त्योहार को देखते हुए शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा सरकारी शराब दुकान को बंद किया जाता है। लेकिन अवैध महुआ शराब की बिक्री खुले आम होती है। और प्रशासन इसपर लगाम लगाने में नाकाम रहता है।
ऐसे में प्रशासन महुआ शराब पर प्रतिबंध एवं असामजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का कार्य करे इसकी आवश्यकता है। वहीं बीडीओ गौतम कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी समुदाय के व्यक्ति द्वारा उपद्रव या सामाजिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर प्रशासन को सूचना दें। पुलिस इन्स्पेक्टर सुजीत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई समुदाय के लोग किसी भी प्रकार व्हाट्सएप फेसबुक ग्रुप में किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें।
यदि किसी व्यक्ति के द्वारा किसी भी समुदाय पर ठेस पहुंचाने को लेकर पोस्ट करते हैं तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ सारांश जैन बीडीओ गौतम कुमार थाना प्रभारी विकास कुमार मुखिया संगीता कुमारी राजकुमार यादव पंसस सुरेंद्र राणा बलराम यादव कलीम खान विनोद वर्णवाल कासीम ख़ान सुरेंद्र मोदी समेत दोनों समुदाय के दर्जनों लोग शामिल थे।


