Hazaribagh News: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने समाधान भवन में लगाया जनता दरबार

बड़कागाँव: समाधान भवन में प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह के सोमवार को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जिसमें दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थेl जिनमें से जमीन संबंधी विवाद, झगड़ा संबंधी, कंपनी के द्वारा जमीन का मुआवजा नहीं दिया जाना, विलेज मोबिलाइजर को कई महीनो से तनख्वाह बंद से संबंधित तकरीबन 50 मामले आये।
वही सोनू मुंडा के घर के परिवार का देहांत हो जाने से क्रियाकर्म हेतु कुछ सहयोग राशि की मांग जिसके लिए पूर्व विधायक के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया l पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों जैसे डीसी, एसपी ,सीओ,बीडीओ को कॉल किया और समस्या के समाधान करने का प्रयास कियाl
जनता दरबार में उपस्थित लोगों में से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशेश्वर नाथ चौबे, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, गौतम कुशवाहा, बाबर हुसैन, श्याम भार्गव, आनंद मेहता, दशरथ महतो, पदुम साहू, त्रिलोकी साहू, शमशेर अंसारी, मोहन साव,सोनू मुंडा, उर्मिला देवी, धनेश्वर पासवान, मोहन करमाली, शमी मोहम्मद, मोहम्मद मुमताज, उमाशंकर कुमार, लीला देवी, नगीना कुमारी, मोहन करनाली आसिफ राजा, समेत दर्जनों लोग जनता दरबार में पहुंचे थेl


