Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: श्री माहुरी भवन में माँ मथुरासिनी दरबार भजन मंडली के तत्वावधान में माँ मथुरासिनी का प्रथम दरबार श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के भजनों का आनंद लिया और जयकारों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पूजा अर्चना अखिलेश पांडेय ने कराई तथा यजमान पूनम सेठ एवं विनोद सेठ रहे। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें गिरधारी सोमानी,मुन्ना भदानी, सत्येंद्र सिन्हा, पंकज केशरी, सत्यम, विशाल सिंह, सुरेश यादव, राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, आनंद सिंह, साक्षी भदानी एवं पूनम सेठ सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान “हर घर ज्योत” अभियान के तहत श्रद्धालुओं ने माँ मथुरासिनी की महिमा का गुणगान किया और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। देर रात तक चले भजन-कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन पूनम सेठ ने किया, जबकि विकास वैशखियार एवं आशुतोष भदानी सह-संयोजक रहे। मौके पर माहुरी मंडल के महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसिमे, सह सचिव दिलीप अठघरा, उपाध्यक्ष उदय बड़गवे, सह सचिव महेंद्र लोहानी, रजत बड़गवे, अरुण सेठ, संतोष कपसिमे,गौतम वैशखियार, नरेश गुप्ता, सुनील बरहपुरिया, सुधीर कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


