Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

साहिबगंज: आगामी 28 जून 2026 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर अनुमंडल अस्पताल राजमहल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सादिक अंसारी ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी बच्चे को अभियान से वंचित नहीं रहने देना है।
डॉ. अंसारी ने बताया कि इस बार प्रखंड क्षेत्र में जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए पूरे प्रखंड में 187 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान की निगरानी के लिए 41 पर्यवेक्षक और 16 सब डिपो होल्डर नियुक्त किए गए हैं। सभी कर्मियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. सादिक अंसारी ने साफ चेतावनी दी कि सभी कर्मी घर-घर जाकर बच्चों तक पहुंचें, छूटे हुए बच्चों की पहचान करें और अभियान को पूर्ण सफलता तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से काम करें।


