Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
1-1024x614.jpeg)
रामगढ़: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष राय की अध्यक्षता में सोमवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर तथा लखनपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया में सहायिका की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
सोमवार को आयोजित आम सभा में प्रखंड समन्वयक सह महिला पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी,पंचायत के मुखिया,एएनएम, शिक्षक तथा काफी संख्या में पोषक क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष राय के द्वारा सहायिका चयन हेतु विभाग द्वारा निर्देशित नियमों की जानकारी देते हुए पोषक क्षेत्र के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
हालांकि सहायिका के पद पर चयन हेतु कई आवेदन पड़े। जिसमें पूर्व में ही बता दिया गया था कि चयन प्रक्रिया में न्यूनतम योग्यताएं मैट्रिक एवं उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।विभागीय नियमानुसार सभी आवेदिकाओं के शैक्षणिक योग्यता,जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र आदि की समीक्षा की गई।
लखनपुर पंचायत अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर सुकुरमुनि सोरेन को 26 अंक प्राप्त हुए, जहाँ उसे आंगनवाड़ी केंद्र पोखरिया की सहायिका के रूप में चयन कर लिया गया।साथ ही गोविंदपुर की जुली कुमारी को 22 अंक मिले तथा पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र मे सहायिका के रूप में चयन कर लिया गया।
मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष राय, प्रखंड समन्वयक सह महिला पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी, एएनएम, शिक्षक गण तथा पोषक क्षेत्र की महिलाएं व आवेदिका मौजूद रही।


