Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल

गोपीकांदर: गोविंदपुर – साहिबगंज स्टेट हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत कारूड़ीमोड़ के पास सड़क दुर्घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गया। टाटा कंपनी 407 वाहन चालक सुशांतो दास ने बताया बालू लोड 18 पहिया ट्रेलर वाहन ने पहले JHO4AC7942 सफेद कलर स्विफ्ट डिजायर वाहन को पीछे से टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद JH04AC8388 कोयला हाइवा चालक राहुल कुमार के वाहन में टक्कर मारते हुए पाकुड़ से दुमका जा रहे टाटा कंपनी 407 वाहन को जोरदार टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त वाहन को पाकुड़ की और फिर से घुमा दिया।
सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत को सड़क दुर्घटना की सूचना देने के बाद एएसआई भारत भूषण सिंह, एएसआई राजन सिंह, मुंशी बृजमोहन सिंह, घटनास्थल पर पहुंचकर स्विफ्ट डिजायर में फंसे तीन व्यक्ति को बाहर निकाल कर गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
डॉक्टर हीरालाल मंडल ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बताया कि चालक कुणाल हांसदा, 27 वर्षीय शिकारीपाड़ा थाना लघुपहाड़ी का रहने वाला बताया हाथ और मुंह, नाक से खून निकलने और शिला हांसदा 10 वर्षीय हाथ में चोट लगा है। ननाली हेंब्रम, 39 वर्षीय दुमका की रहने वाली है इसका सिर में चोट को देखते हुए सीटी स्कैन और बेहतर इलाज हेतु दुमका फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया यह दुमका से निजी वाहन में सवार होकर पाकुड़ कोर्ट निजी काम के लिए जा रहे थे।
जाते वक्त कारुड़ीमोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बड़े वहान से टक्कर हो जाने पर कार क्षतिग्रस्त हो गया। WB59H8916 बालू लोड 18 पहिया ट्रेलर वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक और उपचालक दोनों घटनास्थल से भागने में सफल रहा। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त चारों वाहनों को गोपीकांदर पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर लाया गया।


