Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा

शेखपुरा परिसदन में सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने जिले के नोडल प्रभारी सह एडीजी अमित लोढ़ा से मुलाकात कर उन्हें बंद लिफाफे में भ्रष्ट अधिकारियों का काला चिट्ठा सौंपा है। इस दौरान डीएम शेखर आनन्द और एसपी बलिराम कुमार चौधरी की मौजूदगी में एडीजी ने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण व पशु प्रेमी सैयद अरशद नसर ने सोमवार को शेखपुरा परिसदन में एडीजी सह जिले के नोडल पदाधिकारी अमित लोढ़ा को बंद लिफाफे में जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों का काला चिट्ठा सौंपा। अरशद ने एडीजी से दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एडीजी लोढ़ा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अरशद की इस पहल के बाद जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। ‘सिंघम’ और ‘सुपर कॉप’ के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के आगमन से जिले के अपराधियों, असामाजिक तत्वों और भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत देखी जा रही है। नोडल प्रभारी बनने के बाद एडीजी अमित लोढ़ा का यह पहला जिला दौरा था।

अमित लोढ़ा शेखपुरा के एसपी भी रह चुके हैं। एसपी रहते हुए उन्होंने फरार कुख्यात अपराधी अशोक महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मौके पर डीएम शेखर आनन्द, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More