Koderma News: नौवां माइल के पास आलू लदा ट्रक पलटा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

कोडरमा: घाटी के नौवां माइल के समीप रविवार को आलू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जबकि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक हजारीबाग से आलू लेकर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास अचानक ब्रेक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

