Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा

बोकारो: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्टी में डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित चास एस एस पी बेरमो एसडीपीओ मुख्यालय डीएसपी सिटी डीएसपी मौजूद रहे। डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम वर्क के साथ काम कर रही है, जिसका नतीजा है कि एक बड़ा नेटवर्क तोड़ा गया है। अधिकारी ने साफ कहा – “ये न समझें कि आज एक्शन हुआ और कल सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। धनबाद में हुई मीटिंग में तय हुआ था कि हम टीम बनाकर काम करेंगे। उसी का परिणाम है कि बहुत बड़ा नेटवर्क टूटा है।
एक बार में पूरा साम्राज्य खत्म नहीं होगा, लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही उन्होंने माना कि हाल के दिनों में कई मामलों में हाईकोर्ट तक डीजीपी से लेकर एसपी तक को जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए चिंता की बात है। ऐसी गलतियां हमारे स्तर पर या थाना स्तर पर न हों, इसका प्रयास हो रहा है। इस दिशा में सभी पदाधिकारियों से बात की गई है।
हाईकोर्ट के मामलों को जल्दी निपटाने के लिए एक अधिवक्ता को बुलाकर सभी अधिकारियों को जानकारी दी गई है। छोटी-छोटी गलतियां जो हमारे पार्ट से होती हैं, उनकी पुनरावृत्ति न हो, ये सुनिश्चित किया जा रहा है। अच्छी पुलिसिंग की ओर हम बढ़ रहे हैं। नशे की बढ़ती लत पर डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इस समस्या का समाधान सिर्फ पुलिस के भरोसे नहीं हो सकता। समाज, परिवार और माता-पिता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। ये मेरा मानना नहीं है कि सारी चीजें पुलिस के स्तर से ही दूर हो जाएंगी। आपके माध्यम से चाहेंगे कि सामाजिक जिम्मेदारी भी हमें सहयोग करे।
बच्चा एक ही दिन में बिगड़ नहीं जाता, एक दिन में उसे नशे की लत नहीं लग जाती। लेकिन माँ-बाप को उसकी जानकारी ही नहीं होती, तो निश्चित तौर पर ये सामाजिक जिम्मेदारी है। बच्चों में अचानक बदलाव, गुमसुम रहना, पैसे की मांग बढ़ना जैसे लक्षणों पर माता-पिता को नजर रखनी चाहिए। समय रहते ध्यान दिया जाए तो बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिले के सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी मौजूद रहे।


