Giridih News: आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त रामनिवास यादव को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते आईएमए गिरिडीह के प्रतिनिधि।

गिरिडीह: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रतिनिधिमंडल ने 14 अक्टूबर को उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर चिकित्सा समुदाय की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संयुक्त चिकित्सा आंदोलन, झारखंड के तहत सौंपे गए ज्ञापन में डॉक्टरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य संस्थानों के लिए व्यावहारिक नियम, करियर प्रगति और आयुष्मान भारत योजना के लंबित भुगतान सहित कई मुद्दे उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित करने के साथ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

ज्ञापन में जूनियर डॉक्टरों की बहाली, मेडिकल छात्रों के वजीफे का समय पर भुगतान, दंत चिकित्सकों के लिए करियर प्रगति, महिला डॉक्टरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लाइसेंस के लिए सिंगल-विंडो व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। आंदोलन के तहत 13 से 20 अक्टूबर तक काला बिल्ला कार्यक्रम चलाया जाएगा। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 21 अक्टूबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन और 22 अक्टूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव है। चिकित्सा संगठनों ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन और जीवनरक्षक सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More