Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
1-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT), गिरिडीह द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संस्थान के निदेशक एवं क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. बिजय सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उपस्थित, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में डॉ. विजय सिंह ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने आसपास स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन चौधरी एवं अन्य शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, प्लास्टिक मुक्त समाज तथा हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके नियमित संरक्षण की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई।
सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जागरूक नागरिक निर्माण के उद्देश्य को प्रतिबिंबित करती है। संस्थान निरंतर शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।
सत्र 2026-29 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। संस्थान योग्य एवं महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा उज्ज्वल करियर निर्माण का अवसर प्रदान कर रहा है।
डॉ. विजय सिंह ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि “उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में सफलता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आधारशिला है। सही संस्थान का चयन ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।”


