Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त रामनिवास यादव।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में विश्व हाथ धुलाई दिवस (15 अक्टूबर 2026) के सफल आयोजन एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम की अवधि 17 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित करने तथा आमजनों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।

बैठक में विश्व हाथ धुलाई दिवस (15 अक्टूबर 2026) के सफल आयोजन एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम की अवधि 17 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित करने तथा आमजनों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों (PWMU) के सुचारू संचालन हेतु GEM पोर्टल के माध्यम से आवश्यक मशीनों—डस्ट रिमूवर मशीन, बेलिंग मशीन तथा श्रेडिंग/ग्राइंडिंग मशीन—की खरीदारी एवं विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा इकाइयों के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जल जनभागीदारी कार्यक्रम, नमस्ते पोर्टल पर पंचायत सचिव की आईडी के माध्यम से वेस्ट पिकर की प्रविष्टि, जल अर्पण दिवस की गतिविधियों की IMIS पोर्टल पर प्रविष्टि तथा जल अर्पण कैलेंडर के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सेवा आकलन के सफल क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में गादीश्रीरामपुर बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव, ड्राई बोरवेल से संबंधित विषयों तथा ताराटांड़ बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना में स्टेबलाइजर की व्यवस्था पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने पेयजलापूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव को प्राथमिकता देने तथा आमजनों को नियमित और सुचारू पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उपायुक्त, रामनिवास यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लंबित विषयों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं का लाभ आमजनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की उपलब्धता एवं निरंतरता बेहतर बनाई जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता, यश कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 1/2 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More