Sahebganj News: त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का ऐलान

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरती मालदा टाउन-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल ट्रेन।

साहिबगंज: त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरे के लिए चलेगी, लेकिन इसका सीधा लाभ बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर और पटना रूट के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मालदा टाउन से सुबह 10:00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन साहिबगंज दोपहर 12:50 बजे पहुंचकर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी, भागलपुर 14:45 बजे, जमालपुर 16:05 बजे, पटना 20:10 बजे होते हुए अगले दिन 17 अक्टूबर को दिल्ली 16:15 बजे और शकूरबस्ती शाम 5 बजे पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल 17 अक्टूबर (शनिवार) को शकूरबस्ती से शाम 7 बजे खुलेगी। दिल्ली से रात 19:30 बजे, पटना से 15:50 बजे, जमालपुर से 19:15 बजे, भागलपुर से 20:55 बजे, साहिबगंज से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर 19 अक्टूबर को तड़के 01:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, बरहरवा, कहलगांव, सुल्तानगंज, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और टूंडला स्टेशनों पर भी होगा। इस मेल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें एसी 3 टियर के 06, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, एलएसएलआरडीके 01 और पावर कार 01 शामिल रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More