माँ की ममता के आगे हार गया सिस्टम, 108 घंटे बाद मिला मासूम सौरभ
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
देवघर: मधुपुर प्रखंड के तित्मो गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में अपने चाचा के साथ नहाने के दौरान चार वर्षीय सौरभ हांसदा के डूबने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने NDRF टीम को बुलाया, जिसने लगातार 96 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका।
Deoghar News: बंद खदान में डूबी बच्ची, दो दिनों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके बावजूद सौरभ की माँ और ग्रामीणों ने उम्मीद नहीं छोड़ी। ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए अपने स्तर पर खोज अभियान शुरू किया। करीब 12 घंटे की अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प के बाद आखिरकार सौरभ को खदान से बाहर निकाल लिया गया।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम की कोशिशें थम जाती हैं, तब भी माँ की ममता और लोगों का जज़्बा हार नहीं मानता। सिस्टम भले असफल रहा, लेकिन माँ की ममता और ग्रामीणों का संकल्प आखिरकार जीत गया।


