Koderma News: जयनगर चौक पर चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, 14 पर केस दर्ज

कोडरमा के जयनगर चौक के पास ज़मीन विवाद में चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी और पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित रामचंद्र यादव की शिकायत पर कोडरमा थाना में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोडरमा: जयनगर चौक के समीप जमीन विवाद को लेकर चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 14 लोगों के खिलाफ कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोडरमा थाना अंतर्गत खैरीडीह निवासी रामचंद्र यादव ने आवेदन में बताया है कि उन्होंने वर्ष 2014 में उक्त जमीन विद्याधर पांडेय से खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। 

उनके अनुसार करीब ढाई डिसमील जमीन उनके और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन को लेकर विशेश्वर पांडेय न्यायालय में मुकदमा हार चुके हैं, बावजूद इसके कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन में रामचंद्र यादव ने कहा है कि वे अपनी जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण करा रहे थे। 

इसी दौरान संतोष यादव, मंतोष यादव, बिरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, पियुष यादव, राहुल यादव, विशेश्वर पांडेय, राकेश पांडेय, सुनील यादव, बीरू यादव, बारूद यादव, बिकु यादव, धमेंद्र यादव, अनिष कुमार, गुड्डू यादव समेत अन्य लोग हरवे-हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। रामचंद्र यादव ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी तथा पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। साथ ही उनकी जमीन पर बने चाहरदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More