समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी

दुमका: गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में पिछले छह महीनों से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों की समस्या को “समृद्ध झारखंड” द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
खबर प्रकाशित होने के बाद गोपीकांदर के BDO विजय प्रकाश मराण्डी स्वयं नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों को तत्काल राहत देने के लिए पानी का टैंकर भेजा गया, जिससे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया गया।
साथ ही, खराब पड़ी सोलर टंकी को चालू करने के लिए नई मोटर भी गांव पहुंचा दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मोटर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और संभावना है कि अगले दो घंटे के भीतर मोटर स्थापित कर सोलर टंकी को चालू कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल पर राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दूर स्थित कुएं से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।


