Pakur News: 24 पहर अखंड नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ गणपुरा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गणपुरा गांव में तीन दिवसीय भव्य हिंदी लीला कीर्तन सह 24 पहर अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। महंत जर्मन पंडित ने पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

पाकुड़: जिले के पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गणपुरा गांव में तीन दिवसीय भव्य हिंदी लीला कीर्तन सह 24 पहर अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन प्रसिद्ध महंत जर्मन पंडित ने पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और लगातार “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जाप किया जा रहा है। महंत जर्मन पंडित के भजन और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

दूर-दराज से आई कीर्तन मंडलियां अखंड नाम संकीर्तन में हिस्सा ले रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने में कीर्तन कमेटी के सदस्य, स्थानीय युवाओं की ‘अवेंजर्स’ टीम और समस्त गणपुरा ग्रामवासी दिन-रात जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More