Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
-1024x614.jpeg)
धनबाद: तेतुलमारी स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, नगरीकलां में शनिवार को साप्ताहिक समर कैंप का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था की अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) सर्वमंगला प्रसाद एवं स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता आकर्षण का केंद्र रही।
समर कैंप के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। बिना आग का उपयोग किए बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य अतिथियों को बुके, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
समारोह में डॉ. प्रभा सक्सेना, इं. महेन्द्र प्रसाद, जुगुडीह मुखिया निरंजन गोप, समाजसेवी गौतम मंडल, जेएमएम नेता रतिलाल टुडू, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, सुशील सिंह, चिरंजीत मंडल, राजू मंडल, होतन साहु, सुभाष महतो, राहुल कुमार, डॉ. बी.एन. सिन्हा, मृत्युंजय मंडल, जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, किसुन महतो एवं अनुज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरदेव प्रसाद ने किया।


