Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर

सरिया: स्थानीय नीरज अग्रवाल के हॉल में शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय समर कैंप का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कैंप में पहली से पांचवीं कक्षा तक के कुल 35 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों को कला और रचनात्मकता से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद और ज्ञानवर्धक गेम्स भी कराए गए, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। कैंप में मुख्य रूप से जीवा मोदी, निशेल डागा, सिद्धार्थ जैन, तरणप्रित कौर, संभावी गुप्ता, मनन विस्वास, तेजस डागा, मेहेर सचदेवा, मानस सलूजा, तनिश जैन और सात्विक जैन सहित कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल,
सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल इनके साथ ही बबिता अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, आशा अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, भामा अग्रवाल, अलका अग्रवाल और कुसुम अग्रवाल आदि सदस्यों का योगदान बेहद सराहनीय रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छुपी प्रतिभा बाहर आती है और उनका मानसिक विकास तेजी से होता है।


