आजसू ने दुमका में किया संगठन विस्तार, प्रखंड प्रभारियों की घोषणा
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
दुमका: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार युवा आजसू के जिला प्रभारी असित कुशवाहा ने संगठन विस्तार अभियान के तहत दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है।
इस संगठन विस्तार के माध्यम से युवा साथियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। नवमनोनीत सभी प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा आजसू पार्टी सचिन कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दुमका, जामा, रामगढ़, जरमुंडी, सरैयाहाट, मसलिया, शिकारीपाड़ा, रानीश्वर, काठीकुंड, गोपीकांदर, दुमका नगर एवं बासुकीनाथ नगर सहित विभिन्न प्रखंडों में संगठन की नई टीम गठित की गई है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होंने बताया कि युवा आजसू लगातार युवाओं, छात्रों, किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है तथा आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।
इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए आजसू के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ताओं जयदेव मंडल, ललन मिश्रा, आनंद मांझी, सितेन कुमार, कर्पूरी ठाकुर, सपन देहरी और गौतम कुमार सहित अन्य लोगों ने सभी नए पदाधिकारिदुमका जिले में आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर युवा आजसू की नई टीम गठित की गई है। संगठन का लक्ष्य गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत करना और युवाओं, छात्रों तथा किसानों की आवाज को मजबूती देना है।यों को बधाई दी।


