Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार

बरही अनुमंडल को नए एसडीपीओ के रूप में राधा प्रेम किशोर मिले हैं। गुरुवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

हजारीबाग: बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के रूप में गुरुवार को राधा प्रेम किशोर ने अपना पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से सहयोग करने एवं गोपनीय सूचना देने का आग्रह भी किया। इसके साथ ही कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान बरही के निवर्तमान एसडीपीओ Ajit Kumar Vimal ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

मौके पर बरही थाना प्रभारी एवं बरकट्ठा अंचल पुलिस निरीक्षक Imdad Ansari समेत अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More