Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस

बोकारो: नावाडीह प्रखंड के बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की शहादत दिवस नावाडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष तिलक तुरी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव Imran Ansari ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता, देश के प्रति समर्पित व्यक्तित्व एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री थे।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों को देखते हुए कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने के कारण राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक कहा जाता है।
इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता के विकेंद्रीकरण का कार्य भी उनके नेतृत्व में किया गया। महिलाओं, असहाय एवं वृद्धजनों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू कर उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके शहादत दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड महासचिव रावण मांझी, शिव नंदन रविदास, दीपक कुमार, मुनिया तुरी, सुनीता देवी, मनीर अंसारी, राकेश कुमार महतो, प्रकाश कुमार, बबलू महतो, रहमान अंसारी, एससी सेल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, तुलु पांडेय, टुलु महतो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


