Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

बोकारो: स्टील प्लांट के खेल एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर–2026 15 मई से 2 जून तक आयोजित किया जाएगा. शिविर का शुभारम्भ 15 मई को अपराहन 3.30 पर सेक्टर–4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा। बीएसएल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं बच्चों में खेल भावना विकसित करना है।
ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा शिविर में कुल 12 खेल एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, शतरंज, हॉकी और हैंडबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में 12 से 15 वर्ष के लड़के शामिल हो सकते हैं जबकि अन्य सभी खेलों में 8 से 15 वर्ष के लड़के एवं लड़की दोनों भाग ले सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागियों को 14 मई तक प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तथा अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-4 में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्रिकेट के लिए 250 प्रति प्रतिभागी, और अन्य खेलों के लिए 150 प्रति प्रतिभागी पंजीकरण शुल्क निर्धारित की गई है।अलग-अलग खेलों के लिए योग्य प्रशिक्षकों एवं उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन निर्धारित स्थानों में किया जाएगा। इच्छुक बच्चे बीएसएल के ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


