Bokaro News: ट्रेजरी घोटाले की परतें खंगालने पहुँची राज्य की टीम: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई

बोकारो में ट्रेजरी से अवैध वेतन निकासी की जांच के लिए प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में राज्य स्तरीय टीम ने एसपी कार्यालय और ट्रेजरी का निरीक्षण किया। टीम ने हजारों पन्नों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों का विवरण और मास्टर रोल पंजी को जब्त कर सूक्ष्म अध्ययन के लिए रांची ले गई है।

बोकारो: ट्रेजरी से  वेतन मद में अवैध निकासी की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित जांच टीम शुक्रवार को बोकारो परिसदन पहुंची। टीम का नेतृत्व प्रधान सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अमिताभ कौशल कर रहे हैं।राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में प्रधान सचिव की अध्यक्षता में जांच टीम बोकारो पहुंची और जांच के क्रम में टीम ने जिला प्रशासन से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें जिला एवं पुलिस प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि सुबह से ही टीम संबंधित दस्तावेजों का गहन अध्ययन कर रही है तथा जिन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता महसूस हो रही है, तथा कई पूरक जानकारी मांगी गई है, जिसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधान सचिव झारखण्ड ट्रेजरी कोड, पुलिस मैनुअल, झारखंड फाइनेंस रूल एवं वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को मानक मानकर जांच कर रही है।जाँच समिति द्द्वारा हजारों पन्नों की प्रमाणित प्रतियां जांच टीम अपने साथ रांची ले जा रही है, जहां इनका विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। 

आवश्यकता पड़ने पर जांच टीम पुनः बोकारो का दौरा करेगी।जांच टीम का नेतृत्व कर रहे प्रधान सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग  अमिताभ कौशल ने टीम के साथ कैंप टू स्थित पुलिस अधीक्षक  कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के लेखा शाखा, हेड क्लर्क कक्ष, अकाउंटेंट कक्ष एवं सामान्य शाखा आदि का जायजा लिया।वहीं, टीम ने बोकारो ट्रेजरी का भी निरीक्षण किया तथा विपत्र प्राप्ति समेत विभिन्न कमरों का अवलोकन किया।

टीम जांच हेतु स्वीकृत एवं कार्यरत बल का विवरण, बजट एवं आवंटन संचिका, जिला बल पंजी, मास्टर रोल पंजी, वेतन ज्ञापन, विपत्र पंजी, स्थापना मद से संबंधित अभिलेख, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा लिपिकों का विवरण, अस्थायी पहचान संख्या (टेम्परेरी आईडी) से संबंधित दस्तावेज, भुगतान एवं बैंक खाता विवरण, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं सामान्य भविष्य निधि से संबंधित अभिलेख, नव नियुक्त एवं विरमित कर्मियों का विवरण, कर्मचारी मास्टर डाटा से संबंधित बैंक खातों की सूची, उच्च वेतन खातों का लेन-देन विवरण तथा विपत्रवार विवरण अपने साथ ले गई।

बैठक एवं निरीक्षण क्रम में राज्य स्तरीय जांच टीम से उप महालेखाकार भार्गव राम ख्याति, उप सचिव वित्त विभाग  ज्योति कुमारी झा, अवर सचिव वित्त विभाग  कपिल देव पंडित, वरीय निदेशक आईटी ओमरेश प्रसाद सिन्हा, सहायक निदेशक एनआइसी रांची  गौरव कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी  खिरोद सिंह मुंडा आदि  तथा जिला से उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, राज्य कर सहायक आयुक्त  विकास कुमार सिंह, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More