Bokaro News: जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन और पति का विवाद का हुआ सुलह

बोकारो: बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन और पति रमेश कुमार के बीच चल रहे विवाद का लिखित रूप से सुलह कर लिया गया है। विदित हो कि रमेश कुमार ने सिटी थाना में अपनी पत्नी हेमलता बुन पर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था कि पत्नी, पत्नी की मां और ड्राइवर ने मारपीट किया, साथ ही छिनतई का लिखित आवेदन थाना में दिया था।

यह भी पढ़े: Bokaro News: मेरे पति द्वारा मुझ पर लगाया गया आरोप गलत है: जिला खेल पदाधिकारी

हालांकि, हेमलता ने सारे मामले को निराधार व झूठा बताया था। उनका कहना था कि यह हमारा पारिवारिक मामला है, जल्द ही सुलह हो जायेगा। इस पारिवारिक मामले को देखते हुए उपविकास आयुक्त, सिटी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी हेतु दोनों पति-पत्नी को बुलाया था, जहां पति रमेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार किया कि आपसी झगड़े में आवेश में आकर थाना में आवेदन दिया था।

दोनों पति-पत्नी फिर से आपसी तालमेल से रहने और इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका लिखित सुलहनामा पति द्वारा थाना में दिया गया। साथ ही, कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह थाना प्रभारी से किया है।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More