Bokaro News: मेरे पति द्वारा मुझ पर लगाया गया आरोप गलत है: जिला खेल पदाधिकारी

बोकारो: जिला में एक महिला अधिकारी के पति अपने अधिकारी पत्नी पर बेमुनियाद व झूठा आरोप लगाकर थाना में लिखित आवेदन देता है। लिखित आवेदन और लिए गए वीडियो में पति अपने पत्नी पर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हैं। दरअसल, ज्यादातर मामलों में एक पत्नी अपने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न जैसी कई संगीन आरोप लगाकर पति पर थाना या कोर्ट में मामला दर्ज करवाया जाता है, लेकिन यहां विपरीत ही है।
बोकारो जिला में एक ऐसी महिला अधिकारी हैं, जो खेल विभाग के अधिकारी हैं। वह खुद अपने पति द्वारा शोषण का शिकार हैं। पति हमेशा इनसे मारपीट करता है और प्रताड़ना देता रहता है, लेकिन समाज, लोक-लिहाज के डर से अपनी पीड़ा किसी के सामने नहीं बताती हैं। इनके साथ मारपीट करता है, मानसिक प्रताड़ित देता है, फिर भी एक बीवी सब कुछ सहती रहती है। यह कोई मामूली बीवी नहीं है, जिला की खेल अधिकारी है, तो आप समझ सकते हैं एक जिला के एक विभाग के सुप्रीमो को कितना ज्यादा विभाग के काम को लेकर मानसिक टेंशन रहता होगा। वहीं, एक पति अपनी बीवी पर, वह भी अधिकारी पर, बेमुनियाद और झूठा आरोप लगाकर अपनी बीवी को बदनाम करने की साजिश रच रहा है, जिसको लेकर सिटी थाना में लिखित आवेदन भी दिया है।
लेकिन काबिले तारीफ वह अधिकारी बीवी है, जो अभी तक पति का शोषण सहती रही, मार खाती रही, लेकिन पति के खिलाफ एक शब्द नहीं बोली। अभी भी वह बोलती है कि पति परमेश्वर है, पति मेरा देवता है। वह जो कर रहे हैं, करने दीजिए। मैं उनके खिलाफ में नहीं बोलूंगी। यह हमारा पारिवारिक मामला है, जल्द ही सुलह हो जाएगा।
जब हमने पूरा मामला जिला खेल अधिकारी हेमलता बुन से जानना चाहा, तो वे थोड़ा सा बोली कि हमारी शादी 2013 को रमेश कुमार से हुई है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मेरे पति भी बाहर में नौकरी कर रहे थे और 2020 में जब नौकरी छोड़कर घर में बैठ गए, तो खाली दिमाग शैतान का होता है। तब से मुझे प्रताड़ित करने लगे। मुझसे हमेशा पैसे की मांग करने लगे। मेरा एटीएम, पासवर्ड ले लिए और पैसे की निकासी करने लगे। जब मैं विरोध करती थी कि पैसे निकालकर क्या किए, तब मेरे साथ मारपीट करते थे, जिसका वीडियो मेरे पास है।
हेमलता बुन का कहना है कि मेरे पति का संगति कुछ बुरे लोगों से हो गया है, जो उनको मेरे खिलाफ बहकाते हैं। पति द्वारा थाना दिए गए लिखित आवेदन के बारे पूछा गया, तो बोली कि सब बेबुनियाद है। क्या यह संभव है कि मैं दांत काटूंगी और मेरा ड्राइवर उनके साथ बदतमीजी करेगा।
उपायुक्त के स्टेनो अजय यादव के बारे पूछा गया, तो बोली कि मैं खुद एक अधिकारी हूं। मैं उनका क्या सहयोग लूंगी? वे मुझसे जूनियर हैं। मेरे पति द्वारा लगाया गया सभी आरोप बिल्कुल ही गलत है और जल्द ही हमलोग का सुलह हो जाएगा।


