Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

साहिबगंज: नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में नवपदस्थापित उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा के कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा। इसके पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
रामनाथ पासवान ने बताया कि डीसी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। इस दौरान लंबित आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र, लंबित पेंशन योजनाओं के अलावा नगर की सड़क, नाली व विधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि नवपदस्थापित डीसी विजन के साथ काम करने वाले पदाधिकारी हैं। पूर्ण उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में जिले व जिलेवासियों का समुचित विकास होगा। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद लोगों के हित में कार्य करेगी।


