जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला

नए जूतों को लेकर शुरू हुआ एक मामूली झगड़ा कुछ ही मिनटों में खौफनाक वारदात में बदल गया। किसी ने नहीं सोचा था कि घर के भीतर की यह तकरार एक भाई की जान ले लेगी।

क्राइम न्यूज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक परिवार उजड़ गया। नए जूते पहले पहनने की जिद को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय बड़े भाई सूरज शर्मा ने हाल ही में ऑनलाइन नए जूते मंगवाए थे। जब 15 वर्षीय छोटा भाई लक्ष्मण शर्मा उन जूतों को पहले पहनने की जिद करने लगा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने पास में रखी कैंची उठा ली और छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में लक्ष्मण के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिवार के लोग तुरंत उसे घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी इस हादसे को लेकर गहरा सदमा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों नाबालिग हैं, इसलिए आगे की कार्रवाई किशोर न्याय कानून के तहत की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More