Hazaribagh News: इचाक में दर्दनाक सड़क हादसे में नंदकिशोर प्रसाद की मौत

बरही: इचाक में शनिवार को हुई दर्दनाक सड़क हादसा में बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको पंचायत के पड़रिया निवासी नंदकिशोर प्रसाद उर्फ़ मुन्ना उम्र करीब 36 वर्ष पिता किशोरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदकिशोर हजारीबाग से बरही की और लौट रहे थे। इसी क्रम में ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। वहीं नंदकिशोर के निधन पर स्थानीय मुखिया विजय यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रयाग प्रसाद, मुकेश कुमार एवं अरविंद कुमार समेत पंचायत के समस्त लोगों ने शोक व्यक्त की है।
