Hazaribagh News: बड़कागांव के सेवाड़ी में शहीद सुनील प्रसाद फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

हज़ारीबाग: शहीद सुनील प्रसाद फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन कुशवाहा समाज सेवाड़ी के द्वारा कुशवाहा खेल मैदान शिवाजी में किया गया। मैच का शुभारंभ किक मारकर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच जूनियर एफसी कुंदरु बनाम एफसी पिपराडीह तथा पंडरिया एवं खपिया के बीच खेला गया, जिसमें कुंदरू को हराकर पिपराडीह 01 गोल से विजेता रहे और खपिया को हराकर पंडरिया पेनल्टी में 03-01 से विजय प्राप्त किया।
खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि यह हमारे शरीर को मजबूत और दिमाग को तेज बनाता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ टीम भावना से काम करना और संघर्ष करना सिखाता है। आज के समय में बच्चे एवं युवा मोबाइल और कंप्यूटर में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं हमें मैदान से जोड़ती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम गोल पिपराडीह के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। मैच का आंखों देखा हाल कॉमेंटेटर कार्तिक प्रसाद के द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा रेफरी का कार्य मो. वकार उर्फ शहंशाह के द्वारा किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, पंसस उपेंद्र महतो, केंद्रीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष भिखन महतो, सचिव बासमती देवी, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी महतो, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, निराला प्रसाद, समाजसेवी मनोज प्रसाद दांगी, त्रिलोकी महतो, सबुर महतो, सुखदेव महतो, रामचरित्र प्रसाद, वार्ड सदस्य सीमा कुमारी, प्रतियोगिता के आयोजक ग्राम अध्यक्ष खिरोधर कुमार, सचिव वास्तव प्रसाद दांगी, कोषाध्यक्ष मुकुलदेव कुमार, खेलमंत्री टेकलाल प्रसाद, उपखेल मंत्री अरविंद कुमार, चुनाव प्रभारी डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष भानु प्रसाद त्रिदेव, उपसचिव शुकुलदेव प्रसाद, सांस्कृतिक मंत्री धनुषधारी महतो, उप सांस्कृतिक मंत्री चंदन कुमार, पूजा मंत्री नागेश्वर प्रसाद दांगी, उप पूजा मंत्री दिलीप कुमार, शिक्षा मंत्री रंजीत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री रोमल प्रसाद कुशवाहा, सूचना मंत्री राजेश कुमार त्रिदेव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।


