Sahebganj News: हिंदू धर्म रक्षा मंच ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

साहिबगंज: हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो एवं केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और नारी सम्मान की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।
प्रदेश महासचिव ने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने छोटे-छोटे बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अपने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक करें। उन्हें प्रतिदिन मंदिर जाने, पूजा-पाठ करने, माता-पिता एवं गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने और बड़ों का सम्मान करने की शिक्षा दें।
वहीं, केंद्रीय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसीलिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और जीवन जीने की एक पवित्र पद्धति है, जो सदियों से हमें सत्य, सेवा, प्रेम, करुणा और सद्भाव का मार्ग दिखाती आ रही है।


