Sahebganj News: पितृपक्ष के समापन और महालय पर जिले के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

साहिबगंज: पितृपक्ष के समापन और महालय के पावन अवसर पर शनिवार को जिले के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग अपने स्वर्गीय माता-पिता और पूर्वजों को तर्पण देने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। शहर के प्रमुख मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट, ओझा टोली घाट, बिजली घाट, शकुंतला सहाय घाट, चानन घाट और कबूतर खोपी जनता घाट सहित जिले भर के गंगा घाटों पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विधि विधान से किया पितरों का स्मरण

श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि-विधान के साथ अपने पूर्वजों को जल, तिल और कुश अर्पित किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कई लोगों ने अपने परिवार के साथ पुरोहितों के मार्गदर्शन में तर्पण किया, तो कई ने स्वयं ही श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्या है महालय का महत्व:

हिंदू धर्म में महालय का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पितरों को तर्पण देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महालय पितृपक्ष का अंतिम दिन होता है और इसी दिन से मां दुर्गा के धरती पर आगमन की शुरुआत मानी जाती है। महालय के अवसर पर साहिबगंज में धार्मिक आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। एक तरफ पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव था, तो दूसरी तरफ मां दुर्गा के स्वागत को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More